बदनीयती से नाबालिग का हाथ पकड़कर खेत मे खींचा

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानिकापुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उसने बताया है कि शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे उसकी पुत्री गाँव के बाहर शौच के लिए जा रही थी।गांव के ही बालक 27 वर्ष रास्ते मे उसका हाथ पकड़कर खेत मे खींचने लगा। उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। इस पर बालक गालियां देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।