कोतवाली पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है । कोतवाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के महसोना गांव का निवासी पप्पू गुरुवार को दोपहर सराय मारूफपुर चौराहे पर मौजूद था । सूचना मिलने पर कताई मिल चौकी इंचार्ज नासिर खान मौके पर पहुँचे और पप्पू को धर दबोचा । तलाशी में उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा मिला । छान-बीन करने पर पता चला कि उसे पहले ही डीएम के आदेश पर जिला बदर किया जा चुका था । लेकिन वो जिले में मौजूद था, इस पर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया है ।
Related Articles
पति ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश, गिरफ्तार
January 1, 2018
0
लूट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया, पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ा
July 9, 2018
0
माधौगंज पुलिस ने जुआ खेलते आठ लोगों को किया गिरफ्तार
October 29, 2018
0