बायोमैट्रिक हाजिरी के साथ होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

                   सोमवार से शुरू हो रही पुलिस भर्ती की परीक्षा की तैयारियां सम्पन्न हो गई है। शासन ने जिला प्रशासन को सकुशल पुलिसभर्ती की परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश जारी किए है।सोमवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर 16,224 परीक्षार्थी शामिल होंगे।प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।
                  प्रदेश की पुलिस भर्ती की परीक्षा 18 व 19 जून को संपन्न होगी। इसको लेकर जनपद में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें पिहानी चुंगी स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, सीएसएन डिग्री कॉलेज, जीजीआइसी हरदोई, जीआइसी हरदोई, आरआर इंटर कॉलेज, सदा शिव शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज शामिल है। इन परीक्षा केंद्रों पर 220 परीक्षक तैनात किए जाएंगे।परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।
                परीक्षा के दौरान जहां अधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे वही सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर कही कोई कमी नही रहेगी ऐसा दावा भी किया जा रहा है।इन सेंटरो पर जो अभ्यर्थी आएंगे उनकी बायोमैट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।इसके पीछे परीक्षा की सुचिता पवित्रता बनाये रखना उद्देश्य बताया जा रहा है।