पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़ा

वाहन चेकिंग के दौरान मिली कामयाबी एक चोरी की बाइक बरामद

जिले की स्वाट टीम व पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ऐसे गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की एक बाइक व उनकी निशांदेही पर असलहे कारतूस व असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए है।इस कामयाबी पर एसपी ने टीम को पाँच हजार रुपये के इनाम देने की बात कही है।

हरदोई के एसपी विपिन कुमार मिश्र ने इस बात का खुलासा कराते हुये बताया की थाना कोतवाली देहात पुलिस व स्वाट टीम के द्वारा कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम इटौली के पास से तीन ल्प्गोन को वाहन वहाँ चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।इनके पास से एक मोटरसाईकिल मिली जो चोरी की थी।एसपी के अनुसार उनके द्वारा बताए गए पते से दो अवैध तमंचे कारतूस वासल्हा बनाने के उपकरण बरामद हुये।

एसपी ने बताया की इन तीनों के विरुद्ध पूर्व में भी जनपद के कई थानों में अपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने नाम अशर्फी पुत्र जालिम निवासी ग्राम परनुआ थाना बघौली,राधे पुत्र गोकरण निवासी ग्राम महमूदपुर थाना बेनीगंज,जसवंत सिंह पुत्र सियाराम सिंह निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई बताए।पुलिस की इस कामयाबी पर एसपी ने टीम को पाँच हजार रुपये के इनाम देने की बात कही है।