इटावा- PRV 1618 ने एनएच-2 हाइवे पर दो ट्रको की भिड़ंत में ट्रक के केबिन में फंसे 03 घायलों को खिड़की के रास्ते बाहर निकाल, प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भिजवाया व हाइवे पर लगे जाम को स्थानीय थाने व अन्य पीआरवी की मदद से खुलवाया!
आगरा-PRV 0032 को कैलादेवी ढाबा बिजली घर के पास 03 दिन से एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ है ।इस सूचना पर PRV ने मौके पर पहुंचकर ठंड से कॉपते शरीरिक रूप से काफी कमजोर दिखने वाले व्यक्ति को गर्म कपड़े दिलाकर खाना खिलाया ।
मेरठ – PRV 0561 ने घरवालों से नाराज होकर पंजाब से भागे बच्चे को उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया!