कोतवाली देहात में मिले युवक के शव की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस

                     कोतवाली देहात क्षेत्र के लालापुरवा गांव के बाहर बाग में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।मिले युवक के शव को हत्या के बाद ही फेंका गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में इतनी बात साफ हो गई है कि युवक बाहर का रहने वाला था और उसे झांसा देकर ले जाया गया। उसके गाल पर मिला मुंह से काटने का निशान हत्या के कारण की तरफ भी इशारा कर रहा है। पुलिस खुलासे के काफी नजदीक है, बस पहचान का इंतजार कर रही है।
                  कोतवाली देहात इलाके में लालापुरवा गांव के बाहर करीब 100 कदम पर स्थित एक बाग में झोपड़ी पर पुआल में एक युवक का शव देखा गया। उसके शरीर पर नीली जींस और चेकदार शर्ट थी। लोगों का कहना था कि उसके रूमाल कसा था। गाल पर मुंह से काटने का निशान था। हालांकि पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही बात साफ होगी लेकिन जो शुरुआती जांच हुई उसमें पता चला कि युवक को किसी से मिलाने का झांसा देकर ले जाया गया था। उसे संबंध बनवाने का झांसा दिया गया था, लेकिन ऐसा कुछ हो गया जिसमें उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस खुलासे के काफी करीब भी पहुंच गई है, लेकिन मृतक की पहचान का इंतजार किया जा रहा है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। युवक बाहर का बताया जा रहा है। जल्द ही पूरा खुलासा कर तस्वीर सामने लाई जाएगी।