हरपालपुर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर और तीन इधर से उधर

           हरदोई- एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिले के पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए एक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है जबकि 3 को इधर से उधर किया है।
           कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है।एसपी ने अरवल कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को हरपालपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है जबकि पाली थाने के एसओ गोपाल नारायण सिंह को अरवल का चार्ज दिया गया है।एसपी ने पाली में संडीला चौकी इंचार्ज रहे राजेश्वर त्रिपाठी को एसओ का प्रभार दिया है।