तो कल तक फांसी पर ही झूलती रहेगी नवविवाहिता की लाश ?

राज चौहान( ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-


कोतवाली देहात के अन्तर्गत काशीराम कालोनी के ब्लाक 6 में तीसरी मंजिल पर कृष्णपाल धोबी की नवविवाहिता पत्नी अपने पति के काम पर चले जाने के बाद फांसी पर झूल गई । सूत्रों के अनुसार कई दफा पुलिस को सूचना दी गई और डायल 100  पुलिस मौके पर गई भी लेकिन शव को उतारा नहीं गया । वहीं पुुलिस का कहना है कि अभी सूचना मिली है । चुनावी व्यस्तता के चलते पुलिस नहीं पहुंच पायी है । पुलिस कल ही शव का पंचनामा कर पायेगी।