समाचार को चटपटा बनाने से बचें पत्रकार, सकारात्मक पत्रकारिता कर करें समाज का भला  

हरदोई– बघौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गीता मैरिज लॉन में रविवार को आयोजित हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की ब्लाक अहिरोरी इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पत्रकारों ने एकजुट होकर समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी के बारे में चर्चा की। यहां पर संगठनात्मक चर्चाओं के साथ ही सकारात्मक पत्रकारिता पर लोगों ने अपने विचार दिए। 

इस बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ ने कहा की खबरों को निष्पक्षता लिखें। अनावश्यक समाचार को तोड़ मरोड़ कर समाचार प्रसारित प्रकाशित कर किसी के मान सम्मान को प्रभावित करना पत्रकारिता की गरिमा के विरुद्ध आचरण होता है। जो पत्रकार पत्रकारिता की वास्तव में भूमिका को समझते हैं। उनको सजग रहना होगा।

इस बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा की आधुनिक पत्रकारिता तमाम सुख-सुविधाओं से लैस है फिर भी पत्रकारिता की गुणवत्ता में कमी होना गलत संकेत है। शिक्षक आदित्य त्रिपाठी ने कहा पत्रकारिता की साधना करने वाले मां सरस्वती के साधक पत्रकार समाज को नई दिशा दिखाते हैं। सकारात्मक पत्रकारिता कर समाज का भला करें। उपाध्यक्ष जितेश गुप्ता ने पत्रकारों को जनसमस्याओं को प्रसारित प्रकाशित करने के प्रति आगाह किया। महामंत्री अमित द्विवेदी ने कहा की प्रिंट मीडिया हो चाहे सोशल मीडिया पत्रकार की जिम्मेदारी बनती है कि जो भी समाचार प्रकाशित प्रसारित हो वह उसमें विश्वसनीयता होनी चाहिए। मंत्री अनुज गुप्ता ने कहा की पत्रकारिता लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ है। 

संगठन मंत्री पवन दीक्षित ने वर्तमान पत्रकारिता के दौरान पत्रकारों में आपसी गुटबाजी को लेकर कहा कि पत्रकार एक दूसरे को नीचा न दिखाऐं। बड़ों का सम्मान और छोटों को स्नेह दें। सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह ने कहा कि अगर घटना है तो उसको उजागर अवश्य करें । महासचिव ललित गुप्ता ने कहा कि जनकल्याण की भावना से की गई पत्रकारिता अपने उद्देश्यों पर खरी है। संगठन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि पत्रकार समाज का आईना होता है ऐसे में उसको उसकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। मीडिया प्रभारी हसमत अली ने कहा की पत्रकारिता निःस्वार्थ भाव से की जानी चाहिए। कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। 

इस अवसर पर उद्योग व्यापार मण्डल बघौली के अध्यक्ष समाजसेवी सोमेन्द्र गुप्ता ने कहा देश की आजादी में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। संगठन सदस्य अंकुश गुप्ता मौजूद रहे। इकाई के अध्यक्ष सुधीर अवस्थी ‘ परदेशी’ ने पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखते अपने हाथों से फल खिलाकर पत्रकारों को सम्मानित किया।  समाजसेवी अमित गुप्ता बघौली वाले  के द्वारा मोबाईल कैमरा डायरी पेन आदि जरूरी सामग्री को सुविधाजनक तरीके से साथ में रखने के लिए बैग देकर सम्मानित किया। इस तरह के अद्भुत सम्मान  को पाकर पत्रकारों ने सराहना की।