जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

केदार नाथ महिलाइण्टर कॉलेज बदायूं में जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया । पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने जल को बचाने के उपाय बताये। विधालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने छात्राओं के कार्य की सराहना की व विजयी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया ।समस्त कार्य का संचालन कु0 प्रवीण रानी के दिशा-निर्देशन में हुआ ।इस अवसर पर कु0 वैष्णवी, खुशबू तनीशा, नीशू, इशिका आदि छात्राएँ मौजूद रहीं