साहित्य संगम संस्थान के रचनाकारों ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के दृष्टिगत दी प्रस्तुतियाँ

नई दिल्ली- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली से जुड़े रचनाकारों ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के एक दिन पूर्व 30 मई को संस्थान के फेसबुक मंच पर नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के अंतर्गत नशा मुक्त समाज बनाने तम्बाकू मुक्त देश बनाने हेतु 5000 से अधिक वीडियो काव्य प्रस्तुतियां दी।

छाया सक्सेना प्रभु ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक देश के विभिन्न प्रान्तों के कवि कवयित्रियों ने अपनी कविताओं व गीतों से जन जागरूकता हेतु शानदार प्रस्तुतियां दी।

सभी रचनाकारों ने नशे के विरोध में अपनी रचनाओं से परिवार समाज राज्य व देश को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए काव्य पाठ किया। संस्थान का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जावेगा। इस काव्य पाठ में अन्य साहित्यिक संस्थाओं के रचनाकारों ने भी वीडियो प्रेषित किये हैं।

फेसबुक मंच पर केंद्रीय आवास राज्य मंत्री कौशल किशोर जी ने ऑनलाइन उद्बोधन में संस्थान के सभी कवि-कवयित्रियों को बधाई देते हुए नशामुक्त देश बनाने हेतु नशे के विरोध में गीत कविताओं के जरिये जन जागरूकता फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो बीड़ी सिगरेट स्मेक अफीम शराब तम्बाकू ड्रग्स आदि किसी भी प्रकार का नशा करते हो वे छोड़ दे तथा 31 मई को यह शपथ लें कि मैं जीवन में कभी भी नशा नहीं करूँगा और दूसरों को भी नशा नहीं करने दूँगा। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।