उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अवगत कराया है कि 24 जनवरी 2018 को उ0प्र0 स्थापन दिवस के अवसर पर मा0 मुख्य मंत्री द्वारा अवध शिल्प ग्राम के तहत एक जनपद – एक उत्पाद योजना की लांचिग की जा रही जिसमें हरदोई के चयनित उत्पाद हथकरघा वस्त्र से सम्बन्धित 15 बुनकरों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत ऋण प्रमाण -पत्र वितरित किये जायेगें ।
उन्होने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम के समानान्तर विकास खण्ड मल्लावां में 24 जनवरी 2018 को एक ऋण वितरण कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किये जायेगें ।
उन्होने उक्त कैम्प में पत्रकार बन्धुओं को आमंत्रित किया है ।