पी. डी. गुप्ता-
कछौना (हरदोई): संपर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई व विधायक राजकुमार अग्रवाल ने कछौना कस्बे के प्रबुद्ध व गणमान्य नागरिकों से मिलकर मोदी की सरकारी योजनाओं की जानकारी व नीतियों के बारे में बताया व लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का सख्त निर्देश दिया।
सर्वप्रथम कस्बे के गीता देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष सिंघल से मिलकर उनके दुख-दर्द से साझा हुए, जहाँ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पति अंकित कुमार वर्मा ने सांसद को बताया कि आपके द्वारा सेमरा कलां में ग्राम चौपाल के कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर कोई प्रभावी कार्यवाही नही हुई। गांव में पहले की तरह समस्या जस की तस है। कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं, जिस पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने कड़े शब्दों में खंड विकास अधिकारी व थाना अध्यक्ष बघौली को फटकार लगाई। इसके बाद सर्राफा व्यवसाई अरुण गुप्ता के घर पर गए, फिर ठाकुर गंज निवासी विमलेश सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां पर स्थानीय नागरिकों ने कस्बे की विद्युत समस्या को प्रमुखता से रखा। जिसमें समय से मीटर रीडिंग न लेना व रीडिंग में गड़बड़ी करना, विद्युत बिल संशोधन, अघोषित कटौती व उपखंड अधिकारी की भ्रष्ट कार्यशैली की शिकायत की। इसके बाद भाजपा युवा नेता प्रतीक गुप्ता के घर पहुंचे। इसके बाद दुर्गेश पाठक के घर पहुंचकर उनके दुख-दर्द को जाना। जहां पर मोहल्लेवासियों ने ओवरब्रिज की मांग करते कहा कि आए दिन फाटक बंद होने से जाम की समस्या बनी रहती है। यहां तक गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान घण्टों तक फाटक बंद होने के कारण असहनीय पीड़ा सहनी पड़ती है व वहीं घायलों को काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। जिस पर उन्होंने प्रमुखता से सांसद डॉक्टर अंजू बाला को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने बताया कि उन्होंने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर ओवरब्रिज की मांग की थी, इस पर धनराशि स्वीकृत हो गई है। अधिकारियों की जांच आख्या के बाद कार्य आरंभ हो जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री डॉक्टर सुशील गुप्ता, भाजपा नेता सत्यप्रकाश अस्थाना, विमलेश सिंह, संग्राम सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह, लालता सिंह, डॉक्टर अनिल गुप्ता, पूर्व प्रधान मनोज पाल, संडीला विधायक के पुत्र आशीष अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख पति रामऔतार, आशीष सिंह, राजवीर सिंह, अनूप सिंह, मुकेश सिंह, धीरज गुप्ता, सत्यम मिश्रा, सूरज पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे।