शाहाबाद कोतवाली इलाके के उधरनपुर में स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान के शिक्षक पीटीआई ने छात्रों को जमकर पीटा दिया नाराज छात्रों ने पुलिस से मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।
कोतवाली शाहाबाद में पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर आये छात्र अफरोज व आजाद व उनके परिजनों ने कोतवाली इलाके के उधरनपुर में स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान के शिक्षक देवेंद्र सिंह पीटीआई पर गम्भीर आरोप लगाए है।आरोप है कि अध्यापक द्वारा छात्रों को अकारण पीटा गया और अभद्रता की गई।हालांकि इस मामले में प्राचार्य का कहना है कि छात्रों की शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गयी है।