मणिपुर नवम्बर, 2018 तक बनेगा खुले में शौच से मुक्त

मणिपुर में नवम्बर, 2018 तक राज्य को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए शहरी स्वच्छ भारत मिशन पर सफलतापूर्वक अमल कर रहा है। राज्य के शहरी क्षेत्रों के लोगों के घरों में शौचालयों का निर्माण तेजी से चल रहा है, ताकि समय पर लक्ष्य पूरा किया जा सके।

24 शहरों ने इस लक्ष्‍य को हासिल कर लिया है। जिसमें से 21 शहरों को केन्‍द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने खुले में शौच मुक्‍त का प्रमाण पत्र भी दे दिया है। निजी आवासों में शौचालय निर्माण के लिए आवास विभाग को 22 हजार आवेदन मिले थे। जिसकी जांच के बाद तय लक्ष्‍य के मुताबिक अब निजी आवासों में शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।