मल्लावां (हरदोई)- कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तजाकुल्लीपुर में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे दिन 3 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तजाकुल्लीपुर निवासी जसोदा पत्नी अकबर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया शनिवार की शुबह ९ बजे घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। तभी गांव के ही अच्छे लाल पुत्र हरिश्चंद्र ,पप्पू पुत्र लाखन, शैलेंद्र पुत्र राम विलास आए और गाली गलौज करने लगे महिला ने विरोध किया तो वह घर के अंदर घुसकर महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर महिला ने शनिवार को कोतवाली में दी जिस पर पुलिस ने अनसुना कर दिया रिपोर्ट दर्ज न होने से आहत होकर महिला ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिस पर बहू ने देख लिया और उतार कर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है । इधर पुलिस को जानकारी होने पर पीड़िता को बुलाकर कोतवाली मे पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है ।इस बावत कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है । फांसी लगाने की जानकारी नहीं है।