सिकन्दरपुर बजहा में मिशन शक्ति का हुआ आयोजन

मसुरिया दीन मौर्य :

सिराथू, कौशाम्बी। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार विकास खंड मूरतगंज ग्राम सिकंदरपुर बजहा में जिला समन्वयक उमा साहू द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा नारी सशक्तिकरण स्वालंबन सम्मान जैसे मुद्दों पर महिलाओं को जागरूक किया गया ।

महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला समन्वय उमा साहू ने बताया कि महिलाएं अपनी पूरी बात खुलकर कहे अपने ऊपर हो रही हिंसा अत्याचारों को रोकने के लिए समझदार बने डरे नहीं निर्भीक होकर मुकाबला करें । इसके अलावा महिलाओं के क्या अधिकार हैं तथा संविधान में उनके लिए क्या कानून बनाए गए हैं के बारे में महिला कल्याण विभाग से सभी संचालित योजनाएं तथा अन्य विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।इस मौके पर उपस्थित चौकी इंचार्ज सूबेदार बिंद,तथा राम कुमार दुबे ने महिला हेल्प डेस्क बोर्ड के बारे में तथा नंबर 181, 1090, 112 ,1098 ,1076, 108 ,आदि हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।