सिराथू, कौशांबी। विकास खंड चायल के जलालपुर शाना गांव के ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने तालाब कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करते हुए तालाब की जमीन खाली कराने की गुहार लगाई। एसडीएम ने मामले में तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जलालपुर शाना गांव के रामप्रसाद, सुरेमनी, रवि कुमार, अजय कुमार और रामआसरे आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह ने अपने घर के सामने तालाब की लगभग सात बिस्वा जमीन को कब्जा कर लिया है। इससे पानी निकासी की काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों के विरोध करने पर वह ग्रामीणों को गाली गलौच कर मारपीट करने पर आमादा हो जाता है। इसी तरह उसने सटई मजरा जलालपुर शाना में भी अपने गुर्गों से तालाब कब्जा कराकर मकान का निर्माण करा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है जब गांव का प्रतिनिधि ही कब्जा कर रहा है तो आम जनता का क्या होगा मंगलवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत करते हुए तालाबी जमीन खाली कराने की गुहार लगाई लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाए तो प्रधान के खिलाफ और भी ऐसे तमाम मामले सामने आएंगे प्रतिनिधि कर रहा है तालाब की जमीन पर कब्जा है।