वृद्धाश्रम में डी एम ने चिकित्सकों को स्वास्थ्य परीक्षण तथा उपचार किये जाने का दिया निर्देश

कौशाम्बी : जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में वृद्धजन आश्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु गठित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में माता पिता एंव वरिष्ट नागरिकों के भरण-पोषण योजना के अर्न्तगत पात्र एंव इच्छुक वृद्धजन को वृद्धा आश्रम निवास हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने, वृद्धजनो के स्वास्थ्य सम्बन्धी कठिनाईयों के निराकरण तथा प्रत्येक ग्राम में वृद्धजन का पंजीकरण तथा उनकी आम समस्याओं एंव शारीरिक कठिनाईयों के निवारण हेतु जन सम्पर्क किये जाने हेतु वृद्धजनों की सूची संरक्षित करते हुए सरकारी चिकित्सालयों में वृद्धजनों को लाइन नहीं लगाने के हेतु व्यवस्था करने तथा वृद्धाजन आश्रम में समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण तथा उपचार किये जाने सहित अन्य विन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को वृद्धजन आश्रम में प्रत्येक सप्ताह चिकित्सकों को भेजकर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एंव उपचार कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने संचालित वृद्धजन आश्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि लोगों को उसके बारे में जानकारी हो सके तथा इच्छुक वृद्धजन आश्रम में आकर सुविधा पूर्ण ढंग से रह सके। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसे वृद्धजनों को चिन्हित करने तथा उनको वृद्धजन आश्रम में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार,, तीनो तहसीलों के उपजिलाधिकारीगण समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, वृद्धजन आश्रम के संरक्षक आलोक राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।