कछौना, हरदोई। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ने किसानों की फसल की सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया हैं।
वर्तमान में शारदा नहर से 192 नहरें जुड़ी हैं। जिसकी लंबाई 1357 किमी है। हरदोई शाखा प्रणाली उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, शारदा नहर में पानी सीधे लखनऊ भेजे जाने के कारण कछौना ब्लॉक के रजबहा माइनर अल्पकाये सूखी पड़ी है। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया हैं। किसान निजी साधन पंपिंग सेट से अपने खेतों की सिंचाई करने को मजबूर हैं। रवी की फसल के लिए पानी की नितांत आवश्यकता है। डीजल महंगा होने के कारण किसानों पर अतिरिक्त भार भारी पड़ रहा है। क्षेत्र के प्रगतिशील स्नेह कुमार ने विकास खण्ड कछौना के हथौड़ा रजबहा बरौली गाजू लोन्हारा माइनर, महरी माइनर, समसपुर माइनर, बालामऊ माइनर, कछौना माइनर में शीघ्र पानी छुड़वाने के लिए प्रशासन से मांग की है। जिससे किसानों तो राहत मिल सके।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता