बदायूँ: आज जेएनयू मामले में फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के विरोध में युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में मालवीय आवास गृह पर शांतिपूर्ण रूप से फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के चित्र में आग लगाकर विरोध दर्ज कराया गया ।
इस मौके पर युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने कहा है कि बदायूँ गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल है । हम इस आपसी भाईचारे को बिगड़ने नही देंगे । आने वाली दीपिका पादुकोण ने फ़िल्म “छपाक” की सस्ती लोकप्रियता के लिये जेएनयू जाकर जो कार्य किया वह पूर्ण रूप से घृणित है । विरोध या समर्थन यह कुछ नही हैं । असल मे फ़िल्म ठीक रिलीज़ से पहले जाना वास्तविक रूप गिरी मानसिकता का परिचायक है । युवा मंच संगठन इसका कड़ा विरोध करता है ।
संगठन के ज़िला सचिव सत्यम सिंह एवं सुमित शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले संगठन के माध्यम से छपाक फ़िल्म बदायूँ में सिनेमाघरों में ना दिखाये जाने का ज्ञापन ज़िला प्रशासन को दिया गया था । संगठन के माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कर छपाक फ़िल्म देखने का विरोध दर्ज करा कर ऐलान किया गया कि इस फ़िल्म को देशहित मे नहीं देखेंगे ।
संगठन के ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा एवं नगराध्यक्ष अजय दिवाकर ने बताया कि दीपिका पादुकोण को अगर सही मायने में अपनी भावना व्यक्त करनी थी तो पीड़िता के घर जाकर सम्वेदना व्यक्त करनी थी । सरे आम जेएनयू में जाकर नुमाईश करने की क्या ज़रूरत थी ? पत्राचार के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय नई दिल्ली भारत, मुख्यमंत्री महोदय लखनऊ उत्तर प्रदेश को अवगत कराया गया है कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाए जो लोग अपनी प्रसिद्धि को गलत तरह से प्रयोग कर देश के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करते है । इस मौके पर संगठन के साथियों में हर्षित सक्सेना, लकी दिवाकर, शंकर शाक्य, सरवन यादव, सुमित चौहान, अनमोल यादव, हिमांशू पण्डित, अरुण शर्मा, विपिन गुप्ता, सौरव पाल, अभिषेक कश्यप, निखिल कुमार, आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे ।