बदायूँ: डीएम कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। डीएम ने कहा कि गंगा आरती के एक साल पूर्ण होने पर 15 जनवरी को कछला भागीरथ घाट पर गंगा महाआरती के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गंगा महाआरती के भव्य कार्यक्रम की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी जाएं। 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ कर दिए जाएंगे। बदायूँ के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह जनपद जौनपुर के डीएम हैं। उन्होंने ने ही बनारस की तर्ज पर बदायूँ में गंगा महाआरती की शुरूआत कराई थी। उन्हें भी इस भव्य कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मथुरा सहित अन्य जनपदों के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।