कांग्रेस कमेटी ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।कांग्रेसजनों ने जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों के चयन एवं सम्बद्ध शौचालय निर्माण राशि के गबन की शासन स्तरीय टीम से जाँच की मांग के सम्बंध में 8 सूत्रीय एक ज्ञापन पत्र भी मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिला अधिकारी को दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित कराए आवासों में शौचालयों का निर्माण न करवाकर शौचालय धनराशि का गबन किया जा रहा है इतना ही नहीं शासनादेश के विपरीत बिना शौचालय निर्माण हुए ही आवासों का कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। आवासों की पात्रता सूची के क्रमानुसार आवास आवंटित नहीं किये गए। आवास लाभार्थी के नाम से मस्टररोल व जाबकार्ड जारी न करके दूसरे के नाम से मस्टररोल व जाबकार्ड जारी आवासों की धनराशि, मनरेगा श्रम अंश आहरित कर बंदरबांट परियोजना अधिकारी से लेकर खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तक किया जा रहा है। इंदिरा आवास, लोहिया आवास, प्रधानमंत्री आवास की प्रशासनिक मद के लगभग 5 करोड़ रु. से ज्यादा गबन किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार व धांधली विकास खण्ड बिलग्राम, अहिरोरी, बावन, हरियावां, सुरसा, टड़ियावां, माधौगंज, हरपालपुर, भरखनी, बेहन्दर, भरावन, में है जिसकी जांच शासन स्तरीय टीम गठित कर की जाए । जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि यदि इस ज्ञापन माँगपत्र पर शासन प्रशासन द्वारा 15 दिनों में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी तो संगठन ब्लाक स्तर पर धरना प्रदर्शन, घेराव, तालाबंदी, चक्का जाम आदि आंदोलनात्मक कार्यक्रम करने पर विवश होगा । इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, प्रमोद चंदेल, जिला महासचिव साधू सिंह, श्याम प्रकाश शुक्ला, भुट्टो मियाँ, सरोज सिंह चंदेल, गुफरान कौसर, आशीष सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा तिवारी, शहर अध्यक्ष सुनीता देवी, शाहाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, सवायजपुर विधान सभा अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव, जमील अहमद पूर्व प्रत्याशी, दीप सिंह गौर, भुवनेश प्रताप सिंह, रामानन्द पांडेय, अजीत सिंह चन्देल, पूनम देवी, विनोद गुप्ता, विदुर त्रिवेदी, शशिकांत तिवारी, अकील खान, दिनेश राठौर, राम औतार वर्मा, नसीम वारसी, श्याम प्रकाश त्रिपाठी, गंगा शरण सिंह , मुजीब अहमद, बब्बन, जगन अली, अतर सिंह, हर्षित श्रीवास्तव, शिवकुमारी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता, राजदेवी, भगवानदीन, मेवाराम, श्रीकृष्ण, बाबूराम आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।