दो साल से अधूरी पड़ी सड़क की किसी ने नहीं ली सुध

जामो थाना क्षेत्र के मौजा जनापुर में दो किलोमीटर की सड़क अधूरी पड़े वर्षों बीत गये । लेकिन अभी तक इस अधूरी सड़क की किसी ने सुध नहीं ली ।

सड़क निर्माण को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा के आयोजक गुलाम रसूल ने धरना प्रदर्शन किया । अक्तूबर 15 से 22 तक ये धरना प्रदर्शन किया गया है । अगर मांगे नहीं पूरी हुईं तो 22/10/2020/ को सड़क जाम कर के सरकार का पुतला फूंका जायेगा । उन्होंने बताया कि 2015 को कांग्रेस विधायक राधेश्याम धोबी ने इस सड़क का उद्घाटन किया था, मगर आज तक यह सड़क अधूरी है । इस सड़क की दूरी लगभग दो किलोमीटर है । ये सड़क तीन गांवों को जोड़ती है । इन तीनों गांवों जनसंख्या लगभग 4000 हजार है, जबकि इसी से लगा प्राथमिक विद्यालय व मदरसा भी है ।

बरसात में विद्यालय टाइम में छोटे-छोटे बच्चों को काफी परेशानी होती है । अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष आर के मिश्रा एक सभा करेंगे उसके बाद सड़क जाम की जायेगी व सरकार का पुतला फूंका जायेगा ।