भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक की महापंचायत स्थगित

सण्डीला- भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने आज सूूचना दी कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में दिनांक कल अर्थात 27 दिसम्बर को विशाल महापंचायत करने का ऐलान किया गया था । लेकिन किसान नेता अजीत प्रताप सिंह से SDM संडीला आशीष कुमार ने वार्ता की और 15 से 20 दिन का समय मांगा है । अगर 15 से 20 दिनों में किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के समस्त पदाधिकारी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे । जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी ।