कॉङ्ग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने राजभवन गेट पर किया प्रदर्शन

लखीमपुर में केंद्रीय मंत्री के द्वारा किसानों के नरसंहार के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसीजन का प्रतिनिधिमंडल राज भवन पहुंचा राज्यपाल के द्वारा मिलने से इनकार करने के बाद कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में में वहीं पर प्रदर्शन करने लगे और राज भवन के गेट को घेरकर बैठ गए। काफी शोर शराबे और हंगामे के बाद राजभवन प्रशासन झुका और प्रतिनिधि मंडल को मिलने की अनुमति दी।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, एमएलसी दीपक सिंह पूर्व विधायक पंकज मलिक राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर शामिल हैं। राजभवन गेट पर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशू अवस्थी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव, प्रवक्ता सचिन रावत, अब्बास हैदर सहित शिवम त्रिपाठी अली पठान सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।