रेलवे लाइन के किनारे पड़े मिले दो लोगों के शव

                 हरदोई- लखनऊ बरेली रेलवे लाइन के किनारे कौढ़ा रेलवे स्टेशन के निकट दो लोगों के  लावारिस हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा।
                 कोतवाली देहात के कोढ़ा स्टेशन के निकट फोन नंबर 1184 / 20 के पास दो अज्ञात व्यक्तियों के शव पड़े मिले।इस बात की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।एक ही स्थान पर दो लोगों के शव मिलने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों में चर्चा है कि ट्रेन में कहीं दो लोगों के बीच विवाद तो नहीं हो गया।जिसके चलते दोनों ट्रेन के नीचे गिर गए। पुलिस दोनों  के ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कह रही है।कोतवाली देहात इंस्पेक्टर राकेश आनंद का कहना है मामले की जांच की जा रही है।