पुलिस अभिरक्षा से भागे शातिर अपराधी को पुलिस ने दबोचा

                 ट्रेन से कोर्ट में हाजिर करने के लिए ले जाते समय एक शातिर अपराधी पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसकी तलाश करने में पुलिस कई दिनों से परेशान थी। रात में गश्त के दौरान जीआरपी एसओ ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
              जीआरपी एसओ श्याम देव ने बुधवार को थाने में खुलासा करते हुए बताया कि 23 दिसम्बर को पुलिस की अभिरक्षा से शातिर अपराधी शमशुद्दीन उर्फ भूरा पुत्र शौकत अली निवासी खेरवा मुजरा दलेल नगर थाना कछौना को पुलिस पकड़कर कोर्ट में हाजिर करने के लिए ले जा रही थी। तभी करना-मसीत के पास ट्रेन रूकी । उसी समय शमशुद्दीन फरार हो गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार की रात में अपने हमराहियों के साथ रेलवे पुलिस अधीक्षक सौमित्र के निर्देशन में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शातिर अपराधी शमशुद्दीन पकड़ में आ गया। पुलिस ने शमशुद्दीन के पास तलाशी ली,  तो उसके पास एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। मालूम हो कि एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामलों में आरोपी नामजद है । इस आरोपी पर अपने ही जनपद में नहीं बल्कि लखनऊ  जनपद में भी आपराधिक मामले दर्ज है।