राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में हर घर तिरंगा के तहत निकाली गयी रैली

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

जैसे कि हम जानते हैं कि इस वर्ष पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष्य को ध्यान में रखते हुए साथ ही हर घर तिरंगा का मिशन भी चल रहा हैं।

आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के बच्चों, मुख्याध्यापक, अध्यापकों और पंचायत प्रधान ने इस रैली में भाग लिया और जय हिंद जय भारत, वंदे मातरम और जवान जय किसान के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। रैली के अंत में मुख्य अध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय तिरंगे का महत्व बताया और साथ ही अंडर-14 खेलों में विजेता रहे बच्चों को बधाई दी। इस रैली को सफल बनाने में अध्यापकों जैसे उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, विमल सागर, सुनील कुमार इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।