स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गौसगंज के युवाओं ने राशिद अंसारी के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया। युवाओं की तिरंगा रैैली में देेेशप्रेेम की झलक दिखाई पड़ी। गौसगंज में बाइकों पर सवार होकर युवाओं ने देशप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पीबीआर इं. कालेज के पूर्व शिक्षक श्री बाबूराम कनौजिया ने किया। इस मौके पर श्री तुलसीराम कनौजिया, रामनरेश, डा. रचित पटेल, अतीक अहमद अंसारी, दानिश, बिलाल, जावेद , प्रधान श्यामसिंह, नासिर, मुन्ना आदि ने मिलकर आपसी भाईचारे की मिशाल पेश कर देशप्रेम व एकता का परिचय दिया। क्षेत्र के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकालकर युवाओं ने जश्न ए आजादी को मनाते हुए देशभक्ति का संदेश जन जन तक पहुँचाने का अच्छा प्रयास किया। स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार आयोजित ऐसे कार्यक्रम के लिए लोंगों ने प्रशंसा की।