राम जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए भक्त

रामू बाजपेयी –

पाली (हरदोई)- नगर के सुविख्यात मन्दिर माता पँथवारी देवी मंदिर पर चल रही देवी भागवत कथा के अष्ठम दिवस पर शनिवार को रामनवमी के असवर पर श्री राम जन्म की कथा सुनाई जिसे सुनकर वहाँ पर बैठे भक्त भाव विभोर हो गए।

आपको बताते चलें कि माँ पँथवारी देवी मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का अनुष्ठान चल रहा है जिसमें अष्टम दिवस पर पण्डित हरिश्चंद्र मिश्रा ने श्री राम जन्म की कथा सुनाई ।

कथा को सुनकर भक्त मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भक्ति में डूब गए तो वहीं जब कथाव्यास ने बधाई गीत गाया तो भक्त जमकर थिरके।इस असवर पर अजय गुप्ता,राहुल बाजपेयी, अमित अग्निहोत्री, तरुण पांडेय,अतुल यादव,अनूप त्रिपाठी ,शिवम तिवारी आदि के साथ हजारों भक्त मौजूद रहे ।