राम जन्म के अवसर पर भक्ति में डूबे भक्त


रामू बाजपेयी

ठेहापुर (हरदोई)- हरदोई जिले के ग्राम ठेहापुर में चल रही देवी भागवत कथा के अष्ठम दिवस पर शनिवार को रामनवमी के असवर पर श्री राम जन्म की कथा सुनाई । जिसे सुनकर वहाँ पर बैठे भक्त भाव विभोर हो गए।

आपको बताते चलें कि ठेहापुर में नौ दिवसीय देवी भागवत कथा का अनुष्ठान चल रहा है । जिसमें अष्टम दिवस पर पण्डित सोनू मिश्रा ने श्री राम जन्म की कथा सुनाई । कथा को सुनकर भक्त मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भक्ति में डूब गए वहीं जब कथाव्यास ने बधाई गीत गाया तो भक्त जमकर थिरके। इस अवसर पर सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।