महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, उलाहना देने गई महिला व उसके पति पर लाठी-डंडों से हमला

जेठ के घर लेटी महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में तमंचे के बल पर दुष्कर्म की 15 दिन में दूसरी वारदात

             शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में जेठ के घर से ही एक महिला के साथ घर में घुसकर एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग निकला। मामले की शिकायत लेकर गए महिला व उसके पति को आरोपी युवक को उसके परिजनों ने मारा पीटा और बांके से हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
              तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला शाहाबाद कोतवाली के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि वह अपने जेठ के घर पर सो रही थी इसी बीच गांव का ही वीरेश पुत्र परशुराम जेठ के घर में घुसा और उस तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने जेठ व पति को दी। मामले का उलाहना देने जब परिजन आरोपी युवक के घर गए तो परिजनों ने वहां लाठी डंडो से मारापीटा व बांके से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ दुबारा ऐसा ही कृत्य करने की चेतावनी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।