बघौली/हरदोई : थाना क्षेत्र के मरेउरा निवासी मुंशी लाल ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी । नाबालिग को जबर्दस्ती घर में खींचकर बदमाशों ने दुष्कर्म किया।
पिता मुंशीलाल ने बताया कि दिनांक 4फर2021 को प्रातः 4:00 बजे मेरी पुत्री बिटाना उम्र करीब 14 वर्ष, जो सुबह शौच करने के लिए घर से निकली थी कि तभी रास्ते में सत्येंद्र पुत्र रामदयाल उम्र करीब 30 वर्ष ने युवती का हाथ पकड़कर अपने घर में खींच लिया । घर में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बघौली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है और पुलिस आरोपित की गिरिफ़्तार कर जांच में जुट गई है।