कछौना, हरदोई। राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन दो दिवसीय दंगल आयोजन यू०जे० पैलेस के सामने मैदान में किया जाएगा।
दंगल के आयोजक बादल पहलवान ने कछौना कस्बे में यू०जे० पैलेस के सामने मैदान में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल के बैनर तले 4 व 5 दिसंबर को किया जाएगा। जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता का विशेष संयोग है। ग्रामीण क्षेत्र के खेलकूद क्षेत्र में प्रतिभाएं आगे निकलकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें, उन्होंने मंच उपलब्ध कराया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल पहलवानों का उत्साह वर्धन करेंगे। इस आयोजन में कई राज्यों के नामी पहलवान देवाथापा पहलवान नेपाल, ठाकुर जल्लाद सिंह राजस्थान, देव पहलवान हिमाचल प्रदेश, सुरेंद्र पहलवान आदि जाने पहचाने शिरकत करेंगे। इस आयोजन से लोगों ने काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता