रात्रि चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

रामू बाजपेयी


पाली– भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा भरखनी मंडल के विभिन्न बूथों का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनों से सम्पर्क किया।

हरदोई के ग्राम सेंढामऊ में रात्रि चौपाल लगाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, अटल सुरक्षा, जनधन योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की विस्तृत चर्चा की गई एवं यथा सम्भव निस्तारण भी कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी जे. एन. पाण्ड़ेय, जिला पशु अधिकारी, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद रवीन्द्र सिंह , तहसीलदार मूसाराम , नायब तहसीलदार आशीष सिंह , खण्ड विकास अधिकारी विद्यासागर कटियार , ए.पी.ओ शिवप्रकाश , खण्ड़ शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता , लेखपाल, कानूनगो, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।