ट्रेन से गिरकर मध्यप्रदेश के युवक की मौत

                 बालामऊ उन्नाव ट्रैक पर एक युवक की बालामऊ पैसेन्जर से गिर कर मौत हो गयी । सूचना पर पहुची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेज दिया है।
                मध्यप्रदेश के जनपद मंशूर का रहने वाला आरिफ (25) की कानपुर से बालामऊ जा रही पैसेन्जर ट्रैन से मंगलवार की सुबह गौरी के निकट गिर कर मौके पर मौत हो गयी । सूचना पर पहुचे कोतवाल आरपी सिंह ने जाँच पडताल कर मिली टिकट को देता तो कानपुर से अजमेर के लिये थी और मोबाइल बंद था । मोबाइल को चार्जिंग कराया गया तो परिजनो से सम्पर्क हुआ और घटना की जानकारी परिजनो को दी जिस पर परिजन हरदोई के लिये रवाना हो गये है।