उत्तर प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल, अब सभी घरों को मिलेगा अपना अधिकार

● ड्रोन कैमरे के द्वारा हवाई सर्वेक्षण कर गाँव का पूरा जायजा लिया जायेगा

उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐतिहासिक व अनूठी पहल के द्वारा अब सभी ग्राम वासियों को जिस तरह उनकी खतौनी की पूरी जानकारी नेट के माध्यम से पूरी जानकारी मिल जाती है ठीक उसी तरह घरौनी की भी जानकारी मिलते रहेंगी व घरौनी भी उपलब्ध करायी जायेगी । जिससे जमीन पर निर्माणाधीन मकान मालिक को स्वामित्व का दर्जा प्राप्त हो जायेगा । जिससे आने वाले समय में विवाद की समस्याओं का समाधान हो सके।

मौके पर एस डी एम सिराथू, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह कानूनगो रियाज अहमद, लेखपाल सुरेश मिस्रा, अमृत लाल सिंह, अमर सिंह पटेल व राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियो के साथ इस एतिहासिक पहल का कौशाम्बी में प्रथम सर्वेक्षण में हिस्सा लिये । इस पहल में जमाल मऊ, अयाज मऊ करेंटी, महेश पुर, मलाक भायल, चक मुल्लानी के ग्रामों में सर्वेक्षण किया गया।

जिला क्राइम रिपोर्टर IV24 NEWS कौशाम्बी से अनीस अहमद की रिपोर्ट