Breaking News

डिजिटल खतौनी न मिलने से किसानों में आक्रोश, किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहा

कौशाम्बी : भारतीय किसान संयुक्त मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष बंसल यादव ने आज रैय्या देह माफी में अपने पदाधिकारियों की बैठक की। जिसमें किसानों ने अपने जिलाध्यक्ष कौशाम्बी से इण्टरनेट की खतौनी तहसील चायल से न मिलने की समस्या बतायी।

जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्या को गम्भीरता से लिया । किसानों की समस्या को जिलाधिकारी महोदय मनीष कुमार वर्मा कौशाम्बी से अपनी बात कही और जिलाधिकारी महोदय से कहा कि उप जिलाधिकारी चायल महोदया को आदेशित करें कि किसानों को समय से नेट की खतौनी उपलब्ध कराने की कृपा करें! अगर किसानों की समस्या का निदान नहीं किया गया तो किसान धरना को मजबूर होगें! प्रमुख रूप से अरूण कुमार, शिव बाबू केसरवानी, मक्खन यादव, रणजीत सिंह, अमर सिंह, गोरे लाल आदि किसान मौजूद रहे।

—————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट