मलिन बस्ती एवं ईट भट्ठों पर विशेष ध्यान रखा जाये – पुलकित खरे

               28 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले सघन पल्स पोलियों अभियान की तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निर्देश दिये कल होने वाले सघन पोलिस दिवस पर ही 0से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों को खुराक पिलाई जाये।
              जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान ग्राम प्रधान, कोटेदार, समाज सेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग लेकर एवं बच्चों की बुलावा टोलियां बनाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर लाकर पोलियों की खुराक पिलायें । उन्होने कहा कि अभियान के दौरान मलिन बस्तियों, ईट भट्ठो पर विशेष ध्यान देकर पोलियों अभियान चलाया जाये और ऐसे स्थानों का एक भी बच्चा न छूटने न पाये ऐसी कोशिश की जाये ।
            बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित एम0 ओ0 आई0 सी0 एवं सी0 डी0 पी0 ओ0 आदि को निर्देश दिये कि अपनी उपस्थित शतप्रतिशत सुनिश्चित करते हुए अपने क्षे़त्र के बच्चों को मानक अनुसार पोलियों की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें । बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 पी0 एन0 चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को बताया कि पोलियो अभियान की सफलता के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है और उसी अनुसार टीमों को नियुक्ति की गयी है तथा जिम्मेदारोें को निर्देशित किया है कि पोलियों अभियान की सफलता शतप्रतिशत सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा0 विपिन कुमार मिश्र, डिप्टी सीएमओ डा0 विजय कुमार सिंह, डा0 ए0 के0 गुप्ता, डा0 विजय कुमार ,डा0 अम्भुज सिंह, डा0 प्रेम कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजूलता वर्मा सहित समस्त एम0 ओ0 आई 0सी0, सी0 डी0 पी0 ओ0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी आदि मौजूद रहें ।