भागवत कथा का हुआ शुभारंभ


रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- रविवार को पाली नगर के पंतवारी देवी मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा 6 जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक चलेगी।


प्रयाग से पधारे कथा व्यास अरविंद जी महाराज ने बताया कि हमे ईश्वर से ऐसा वरदान मांगना चहिये कि मेरे कान हमेशा ईश्वर की कथा सुनने को लालायित रहें।मेरे हाथ जब भी उठे तब भगवान की पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए उठें।

कथा व्यास ने ये भी बताया कि मनुष्य ईश्वर की सर्वोत्तम रचना है । मानव जीवन मे होकर प्रत्येक मनुष्य को भजन अवश्य करना चाहिए।