हरदोई- गांव को समुचित बिजली ,किसानों की उपज के सापेक्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य , कृषि उपकरणों पर सब्सिडी डीजल की गिरती कीमतें और सौर ऊर्जा की उपलब्धता सहित दर्जनों सौगातें केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों को दी हैं केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार किसानों की हितैषी है और दोहरी बातें नही करती।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरव मिश्रा नीरज ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में किसान मोर्चा की कार्यशाला के दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकारों की तरह दोगली नहीं है। इस सरकार ने किसानों को छलने काम नहीं किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले की 1306 ग्राम पंचायतों में पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को लेकर जाएंगे और 2019 में इसी देश का अन्नदाता नरेंद्र मोदी को दोबारा भाग्य विधाता के रूप में चुनेगा।
कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व जिले के प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपनी मां की तरह ही देश भर की महिलाओं का दर्द महसूस किया। इसी का नतीजा है कि देश में 6 करोड़ परिवारों तक उज्जवला योजना का लाभ पहुंचा। प्रभारी ने कहा योगी और मोदी न सिर्फ किसान बल्कि देश के हर वंचित वर्ग को एक साथ लेकर चलने को प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर सांसद अंशुल वर्मा ने भी सभी से पीएम मोदी को दोबारा सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाने की बात कही।एक दिवसीय किसान कार्यशाला में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ,आजाद सिंह भदोरिया, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश कटियार, विपिन सिंह, विनोद राठौर, केवी सिंह, अभिषेक ठाकुर किसान मोर्चा के विश्वराज सिंह, शैलेंद्र बाजपेई, कौशल सिंह, सुनील तिवारी, सुरेश मिश्रा ,मलय मिश्रा समेत किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।