सोनभद्र के रेनूसागर पावर प्लांट के संविदा श्रमिकों ने काम से निकाले जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया । मालूम हो कि ठेकेदार ने मजदूरों को काम से निकाल दिया है और श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं, साथ उन्हें रोटी की चिन्ता भी सताने लगी है । अनपरा थाना क्षेत्र के रेनूसागर में श्रमिकों ने एक निजी कम्पनी के गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया है । श्रमिकों ने कम्पनी के सामने कई मांगे रखी हैं इनमें श्रमिकों को कार्य पर वापस लेने की भी एक शर्त है ।