केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह तोमर द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने मां सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।

विद्यालय की छात्राओं ने भाषण एवं कविता के माध्यम से देश की आजादी एवं गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अमलेश गुप्ता ने कहा कि सच्चे मायने में आजादी है वह जो दूसरों के अधिकारों में हनन नहीं डालती । असंख्य वीरों के बलिदानों के फलस्वरूप प्राप्त हुई आजादी को हमें बनाए रखना है और देश की एकता व अखंडता को कायम रखने में अपना भरपूर सहयोग देना है तभी आज के दिवस की सार्थकता है।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण रानी ने कहा एक व्यक्ति एक विचार के लिए मर सकता है लेकिन यह विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों जीवन में स्वयं अवतार होगा इसी तरह विकास का पहलू आगे बढ़ता है और एक राष्ट्र के विचारों और सपनों को आगे बढ़ाता जाता है। कार्यक्रम का संचालन कुमारी प्रवीण रानी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।