पटना:- गूँज कलम की साहित्य परिवार द्वारा प्रकाशित ई पत्रिका वर्ष 2 अंक 4 गणतंत्र दिवस विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन समारोह शनिवार को सम्पन्न हुआ।
गूँज कलम की साहित्य परिवाद की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्नेहलता आर्या द्विवेदी ने जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को बताया कि इस ई पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन मुम्बई की कवयित्री व सुप्रसिद्ध लेखिका निक्की शर्मा के कर कमलों से शनिवार को सम्पन्न हुआ। ई पत्रिका में देशभक्ति से ओरप्रोत रचनाएँ है। 48 रचनाकारों की इस काव्य संकलन में है जिन्हें मल्टीकलर में सचित्र प्रकाशित किया गया है। ई पत्रिका के सहायक सम्पादक रुचिका राय डॉ. अर्चना वर्मा तथा सम्पादक डॉ. स्नेहलता आर्या द्विवेदी रहे।