अंतर्राष्ट्रीय संस्था हिंददेश परिवार की नई कविता की उड़ान इकाई का उद्घाटन समारोह संपन्न

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

समस्त सृष्टि को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए दृढ़संकल्पित एनजीओ हिंददेश की एक नई इकाई का गठन हुआ।

हिंददेश परिवार “कविता की उड़ान” इकाई का ऑनलाइन उद्घाटन समारोह 11 जून 2021 शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह में देश विदेश के कलमकारों ने अपने काव्य प्रस्तुतियों के साथ आशीष वचनों द्वारा नवीन इकाई की हार्दिक शुभकामनाएँ ज्ञापन की । उद्घाटन समारोह का शुभारंभ इकाई अध्यक्ष आ.रजनी शर्मा जी ने सभी कलमकारों का सुस्वागतम व सरस्वती वंदना द्वारा किया। इस शुभ अवसर पर हिंददेश परिवार की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.अर्चना पाण्डेय ‘अर्चि’ जी ने हिंददेश परिवार के गठन एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व समस्त संसार को संस्कारमय बनाने हेतु योगदान देने की अपील की।

हिंददेश परिवार के संस्थापक महासचिव एवं अनुशासन प्रमुख आ. बजरंग लाल केजरीवाल ‘संतुष्ट’ जी ने अपने शुभाशीष द्वारा नवीन इकाई को अनुग्रहित किया। आ.पुष्पा बुकलसारिया जी अपने आशीर्वचनों द्वारा अत्यंत सकारात्मक मनोभावों से इकाई को आशीर्वाद दिया। इस प्रकार नवीन इकाई के उद्घाटन समारोह में सम्मानीय आ. आराधना प्रियदर्शिनी, आ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित, आ. आशा सिंह, आ. स्वाती जैसलमेरिया, आ.कुलदीप रूहेला, आ. कुमकुम कुमारी काव्याकृति, आ. डॉ. मधुकर राव लारोकर, आ.ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम, आ. इन्द्रजीत कुमार संजय गुप्त, डॉ. अर्चना पाण्डेय, आ.संगीता ठुकराल गुलाटी, आ.कविता पाल, आ. केसरवानी चंदन, आ.सुनीता देवी, आ.सुमन शर्मा, आ. मुरारी लाल शर्मा विकास जी , आ.प्रियंका अलकनंदनी’जया’ जी, हिंददेश अमेरिका इकाई की सचिव कुसुम शर्मा कमल ने अपने अद्भुत काव्य अंदाज में इकाई को हार्दिक बधाइयाँ दीं।

उद्घाटन समारोह के अंतिम शुभ बेला में अध्यक्ष आ.रजनी शर्मा अध्यापिका दिल्ली, सचिव आ.शिल्पा गुप्ता, सह सचिव आ. शिप्रा गिरधर जी ने सभी मान्यवरों को हार्दिक आभार व्यक्त किया।