पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस ट्रक में घुसी ड्राइवर की मौत परिचालक समेत 29 सवारी घायल

शुकुल बाजार अमेठी लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रहे रोडवेज बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अमेठी जनपद की स्थानीय थाना की सीमावर्ती सुबेहा थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक से जा टकराई । बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की नींद में आने से यह घटना घटित हुई। घटना के बाद कोहराम मच गया दुर्घटना में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।बस पर सवार 29 यात्री घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजार शुकुल में भर्ती कराया गया जिनमें छह की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रिफर कर दिया है ।

प्राप्त विवरण के मुताबिक लखनऊ से आजमगढ़ जा रही अंबेडकर नगर डिपो की बस सुबह करीब 3:00 बजे सुबेहा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई जोरदार टक्कर में बस में सो रहे सभी यात्री घायल हो गए बस यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सुबेहा पुलिस व थाना बाजार शुकुल के थानाध्यक्ष तरुण पटेल मौके पर पहुंचकर बस पर सवार 29 यात्रियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुकुल बाजार पर इलाज के लिए भेजा बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था उसमें ड्राइवर फंसा हुआ था काफी प्रयास के बाद पुलिस ने ड्राइवर को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी पास में मिले पहचान पत्र से ड्राइवर की पहचान अमरजीत 41 पुत्र राजबहादुर निवासी भगवानपुर गरियाघाट आजमगढ़ के रूप में हुई है।

घायलों की सूची–

1-आलोक कुमार पुत्र जियालाल
2-रजनीश विश्वकर्मा पुत्र राजन
3-कैलाश पुत्र मूलचंद्र
4-शशीकांत पुत्र जय लाल
5- अशोक पुत्र फूलचंद्र
6- पार्वती पत्नी राम अवध
7-प्रवीण पुत्र रामऊ
8-शाहनवाज पुत्र अब्दुल
9-कमलेश पुत्र रामदीन
10-लोटन प्रसाद पुत्र ज्ञानचंद
11-कृष्ण बल्ब पुत्र शेषनाथ

12- दिनेश पुत्र बृजभूषण
13- फिरोज पुत्र हाफिज
14-मोहम्मद खालिद पुत्र जैनुल हसन
15-बलवीर पुत्र सुरेश
16- चंद्रकला पत्नी बलवीर
17-गुलशन कुमार पुत्र जगदीश
18कंचन पत्नी आलोक
19-सुमित्रा पत्नी जगदीश
20-संजना पुत्री जगदीश
21- शुभम पुत्र बेचूलाल
22- पप्पू पुत्र होरीलाल
23- तारक नाथ पुत्र श्याम नारायण
24-सूरज पुत्र रामपाल
25-कमलेश पुत्र रामदीन
26-मोहम्मद सफीउल्लाह पुत्र जुमेरात
27- रमेश पुत्र गौरी लाल
28- बृजेश पुत्र रामसूरत
29-अभिकान्त पुत्र लाल जी

इस संबंध में थाना अध्यक्ष तरुण पटेल का कहना है कि मृतक चालक को पीएम हेतु भेज दिया गया है । दुर्घटना सुबेहा थाना क्षेत्र में घटित हुई है । गंभीर हालत में 6 लोगो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों का इलाज करा कर व्यक्तिगत वाहनों व रोडवेज की मदद से घर भेजा गया है।