बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ हरदोई मार्ग पर खजुरमई तिराहे के पास चण्डीगढ़ से लखनऊ की ओर से जा रही इटियॉस कार व सब्जी लेकर लखनऊ की ओर से हरदोई आ रहे पिकअप डाला की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी । दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए । दोनों वाहन में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दो लोग को हल्की चोटें आयीं । घायलों में शम्भू सिंह निवासी संग्रामगढ़ प्रतापगढ़, शिवकुमार मुसाफिरखाना अमेठी, दीपराम निवासी चण्डीगढ़, घनश्याम निवासी बेनीगंज हरदोई को गम्भीर अवस्था में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज व चौकी प्रभारी जावेद अख्तर ने निजी वाहन से आनन-फानन जिला अस्पताल भेज दिया है ।
घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकालने में थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज के हाथ में भी चोट आ गयी । दुर्घटना के बाद पुलिस की तत्परता व सहायता देख लोग ने स्थानीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।