05 जनवरी से 04 फरवरी 2023 तक मनाये जाने वाले सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन आज रसखान प्रेक्षागृह मे राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। मंत्री महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
अपने सम्बोधन मे मंत्रीजी ने कहा कि सड़क दुर्घटना मे होने वाली मौतों की संख्या मे जागरूकता के माध्यम से कमी लायी जा सकती है। पूरे माह के दौरान व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाये तथा यातायात नियमों का पालन करवाया जाये। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि शिक्षकगण विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे मे बतायें तथा विद्यार्थीगण अपने अभिभावकों व आप-पास के अन्य लोग को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि बाईक चलाते समय हेल्मेट अवश्य लगाये। कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करे। शराब पीकर गाड़ी न चलाये तथा वाहन की गति को निर्धारित सीमा मे रखे।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सभी को यातायात नियमो का पालन करना चाहिए तथा वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नही करना चाहिए।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए द्विआयामी रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है जिसमे एक ओर लोग को यातायात नियमो के प्रति जागरूक किया जा रहा है वही दूसरी ओर अन्तरविभागीय समन्वय समिति के माध्यम से यातायात अवरोधकों व अन्य समस्याओं को दूर करने की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित लोग को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा दो प्रचार वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार वाहन सड़क सुरक्षा माह के दौरान लोग को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर, एआरटीओ दयाशंकर व विवेक सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, समाज सेवी प्रियम मिश्रा तर बड़ी संख्या मे विद्यार्थीगण व गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे।