जीएमआर कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही से रेलवे लाइन के बीच में हुए बड़े-बड़े गड्ढे आवागमन हुआ बाधित

सिराथू, कौशांबी। धुमाई रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 32 के निर्माणाधीन नई रेलवे ट्रैक के बीचो बीच बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों बाइक सवारों चार पहिया वाहन सवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।जिसकी कई बार शिकायत रेलवे विभाग के अधिकारियों से राहगीरों ने किया। फिर भी जीएमआर कंपनी के ठेकेदार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। जिससे कभी भी बहुत बड़ा हादसा हो सकता है।

आपको बताते चलें कि अटसराय रेलवे स्टेशन धुमाई रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 32 में निर्माणाधीन नए रेलवे ट्रैक में तीसरी चौथी लाइन में बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों की मनमानी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे का जिम्मेदार ठेकेदार रेलवे प्रशासन ही होगा। धुमाई रेलवे क्रॉसिंग से शाखा बरीपुर थोन पहाड़पुर सोधियामई, बिछियावा,प‌इन्सा फतेहपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों राहगीर धुमाई रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते हैं।
राहगीरों ने रेलवे के जिम्मेदार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रेलवे ट्रैक के तीसरी चौथी लाइन को ठीक कराने के लिए मांग किया है।